बलिया कलक्ट्रेट में संगठन ने शंखनाद कर प्रदर्शन किया:संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं पर जांच, एफआईआर और कार्रवाई की मांग
बलिया कलक्ट्रेट में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने शंखनाद कर प्रदर्शन किया। सदस्यों ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र सौंपकर संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच कराने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। संगठन ने धार्मिक किताबों, साहित्य, वीडियो, प्रवचनों और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की जांच कराने की भी मांग उठाई। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की सामग्री में भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, माता दुर्गा, अन्य देवी-देवताओं और सनातन धर्म के संतों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। उन्होंने परम पूज्य गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के खिलाफ कथित गाली-गलौज और अपमानजनक प्रचार से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराने की मांग भी की। संज्ञेय अपराध मिलने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पत्र में कहा गया कि जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता या अन्य कानूनों के तहत संज्ञेय अपराध सामने आए तो संत रामपाल, संबंधित प्रकाशन संस्थाओं, प्रचारकों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। संगठन ने कुशीनगर जिले में धार्मिक तनाव और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की। हाईकोर्ट की शर्तों के उल्लंघन का लगाया आरोप संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि संत रामपाल हाईकोर्ट की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने जमानत रद्द करने और कार्रवाई की मांग की। सदस्यों का कहना था कि रामपाल ने 2014 में कोर्ट में कहा था कि उनका कोई ट्रस्ट या संपत्ति नहीं है और उनके कोई शिष्य नहीं हैं। इसके बावजूद कुछ लोग खुद को उनका शिष्य बताकर धर्म विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं। संगठन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए टीम गठित करने की मांग की। धार्मिक स्वतंत्रता के साथ आपसी सम्मान पर जोर संगठन के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि वे किसी व्यक्ति की धार्मिक मान्यता या पूजा पद्धति के खिलाफ नहीं हैं। हर व्यक्ति को अपने आराध्य की पूजा और धार्मिक परंपराओं का पालन करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी अन्य धर्म, उसके आराध्यों, संतों और परंपराओं का अपमान करने या अनुयायियों के बीच घृणा फैलाने वाली गतिविधियों पर कानून के अनुसार रोक लगनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)