भाजपा विधायक को गाली देने का वीडियो-सोशल मीडिया पर वायरल:प्रतिनिधि की शिकायत पर 2 के खिलाफ एफआईआर, छवि धूमिल करने का आरोप
शाहजहांपुर में भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस को गाली देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विधायक के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने गुरूवार की रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। विधायक के प्रतिनिधि ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि वीडियो से विधायक की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं।
कटरा विधानसभा से वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस भाजपा विधायक हैं। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले जगबीर सिंह विधायक के निजी काम देखते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 17 नवंबर को उनके एक परिचित ने मोबाइल पर वीडियो भेजा था।
शिकायत के मुताबिक, वीडियो में गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के मलरिया मिर्जापुर निवासी राजू दिख रहा है। उसमें उसी गांव के सुदीश पाल की आवाज भी सुनाई दे रही है। आरोप है कि वीडियो में विधायक के लिए गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
जगबीर सिंह ने आरोप लगाया कि वीडियो सुनियोजित तरीके से बनाया गया और फेसबुक पर फर्जी आईडी से अपलोड किया गया। शिकायत में कहा गया कि वीडियो शेयर कर अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)