डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलटी टाटा पंच:उन्नाव में चंद्रलोक गार्डन के सामने हादसा; सीसीटीवी आया सामने, युवक घायल

Nov 20, 2026 - 07:23
0
डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलटी टाटा पंच:उन्नाव में चंद्रलोक गार्डन के सामने हादसा; सीसीटीवी आया सामने, युवक घायल
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार टाटा पंच कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में कार सवार अमित पाल घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आया है। इसमें कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटकर दूसरी लेन में गिरती दिखाई दे रही है। चंद्रलोक गार्डन के सामने हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार कार नंबर UP 35 BK 4640 में अमित पाल, वंश त्रिपाठी और दीपक सिंह सवार थे। कार दीपक सिंह चला रहे थे। कार चंद्रलोक गार्डन के सामने आदर्श नगर पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलट गई। कार में सवार 3 लोग, एक घायल हादसे में अमित पाल को चोटें आईं। वंश त्रिपाठी उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार कराया गया। कार सवार अन्य लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में कार तेज रफ्तार से आती दिखाई देती है। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराती है और पलटकर दूसरी लेन में जा गिरती है। हादसे का वीडियो शुक्रवार को सामने आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User