दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़:भदोही में खरीदार बोले- पिछले साल के मुकाबले पटाखों के दाम बढ़े

Nov 08, 2026 - 18:50
0
दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़:भदोही में खरीदार बोले- पिछले साल के मुकाबले पटाखों के दाम बढ़े
भदोही में दीपावली पर रविवार शाम जिले के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। गणेश-लक्ष्मी पूजन से पहले लोग पूजा सामग्री, माला, फूल, मिठाई और पटाखे खरीदने पहुंचे। शाम बढ़ने के साथ बाजारों में भीड़ बढ़ती गई। शाम 6 बजे तक बाजारों में मेले जैसा माहौल नजर आया। खरीदारी के बाद लोग पूजन की तैयारियों के लिए घरों को रवाना हुए। कई बाजारों में देर शाम तक रही रौनक ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, भदोही, सुरियावां और दुर्गागंज के बाजारों में दिनभर खरीदारी होती रही। इस दौरान फूल-माला और पटाखों के दाम बढ़े हुए नजर आए। आम दिनों में 30 रुपये में मिलने वाला गजरा दीपावली पर 80 से 100 रुपये में बिका। एक हजार रुपए में आधा भी नहीं मिला सामान खरीदारी करने पहुंचे रघुनंदन, सूरज कुमार, रवि कुमार, आदर्श और प्रमोद ने बताया कि इस साल सभी सामान महंगा मिल रहा है। ऐसे में जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साल एक हजार रुपये में जितने पटाखे मिल गए थे, इस बार उतने पैसों में उसका आधा सामान भी नहीं मिल रहा है। इसके चलते इस बार पटाखों की खरीदारी पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User