बिगहू में दो भाइयों पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार:बच्चों के विवाद में मारपीट; तीन बांस के डंडे मिले, घायल का ट्रामा सेंटर में इलाज

Nov 08, 2026 - 18:50
0
बिगहू में दो भाइयों पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार:बच्चों के विवाद में मारपीट; तीन बांस के डंडे मिले, घायल का ट्रामा सेंटर में इलाज
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के बिगहू गांव में दो भाइयों पर हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हमले में इस्तेमाल किए गए तीन बांस के डंडे भी लिए हैं। गंभीर रूप से घायल आसाराम (40) का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने नरेंद्र कुमार, उनके भाई आसाराम और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। इसमें आसाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसाराम को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद उनके भाई नरेंद्र कुमार ने काकोरी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष के छह नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सचिन कुमार (21), रज्नु रावत (23) और राहुल (30) को गिरफ्तार किया। तीनों बिगहू के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किए गए तीन बांस के डंडे लिए। पुलिस ने बताया कि मामले के तीन अन्य नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User