धान बेचने के बाद किसान को भुगतान नहीं मिला:पीलीभीत में 8 व्यापारियों पर केस; 38 क्विंटल धान 72,200 रुपए में बेचा
पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में धान बेचने के बाद भुगतान नहीं मिलने पर किसानों ने सोमवार शाम 4 बजे प्रदर्शन किया। पुलिस ने मंगलवार सुबह 10 बजे 8 गल्ला व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ग्राम निगोंग खमरिया दलेलगंज निवासी मुनीश गंगवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इफ्तेखार अहमद उर्फ काला मुन्ना, नाजिम अंसारी, बसहरुद्दीन, अब्दुल सईद, अय्यूव, नसरुद्दीन, कद्दीर और इमरान खमरिया दलेलगंज के निवासी हैं। शिकायत के मुताबिक, ये सभी गल्ला व्यापारी साझेदारी में किसानों की उपज खरीदते हैं। मुनीश ने बताया कि उन्होंने 38 क्विंटल धान 1,900 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से कुल 72,200 रुपए में व्यापारियों को बेचा था। व्यापारियों ने घाटे का हवाला दिया और अगली फसल पर भुगतान करने की बात कहकर रुपये देने में टालमटोल की। शिकायत के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को रुपये मांगने जाने पर व्यापारियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किसानों ने सोमवार शाम प्रदर्शन किया। थाना अध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)