छठ पर्व पर पडरौना-कसया में चारपहिया वाहनों की एंट्री बंद:15 नवंबर तक रूट डायवर्जन, पूजा खत्म होने तक रहेगा लागू
छठ पर्व पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए कुशीनगर के पडरौना और कसया में 13 से 15 नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान रोज सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चारपहिया और व्यावसायिक वाहन कस्बों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। 15 नवंबर की रात 2 बजे से 16 नवंबर को छठ पूजा समाप्त होने तक भी डायवर्जन लागू रहेगा। आपातकालीन वाहनों को इस रोक से छूट दी गई है। पडरौना में इन रास्तों से नहीं जा सकेंगे वाहन पडरौना में जलकल तिराहा, शिवाला मंदिर तिराहा, कन्नौजिया वार्ड तिराहा, आलू मंडी, छुछिया गेट, जटहां तिराहा, पीएनबी और चहाड़िया तिराहे से चारपहिया वाहन और ई-रिक्शा शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पडरौना से कसया जाने वाले वाहन बैरिया कांटा-गोपालगढ़ बाईपास से गुजरेंगे। वहीं, देवरिया और गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहनों को भी गोपालगढ़ और बैरिया कांटा होकर जाना होगा। पडरौना और कसया में बनाई गई पार्किंग पडरौना में उदित नारायण डिग्री कॉलेज के सामने मैदान, सुभाष चौक के पास सोसाइटी परिसर और रेलवे स्टेशन के पास गृहस्थी स्टोर के बगल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कसया में चारपहिया वाहन रोडवेज के पास बेनेट क्लब में खड़े होंगे। भीड़ बढ़ने पर एयरपोर्ट जाने वाली बाईं बाईपास लेन पर भी पार्किंग कराई जाएगी। पुलिस ने छठ की खरीदारी के लिए आने वाले लोगों से चारपहिया के बजाय दोपहिया वाहन इस्तेमाल करने की अपील की है। सुरक्षा के लिए 46 मजिस्ट्रेट तैनात छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलग-अलग जगहों पर 46 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया कि इनमें दो सुपर जोनल, छह जोनल और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं। सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी जानकारी के लिए 05564-240590 नंबर जारी किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)