बलिया में बाढ़-कटान की मांगों पर प्रदर्शन:जिला संघर्ष समिति ने डीएम को पत्रक दिया, मांगें नहीं मानीं अनिश्चितकालीन धरना
बलिया कलक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिला संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक जनार्दन सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने बाढ़ और कटान से जुड़ी मांगों का पत्रक डीएम को संबोधित कर दिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि जनपदवासियों को बाढ़ और कटान से स्थायी राहत दिलाने के लिए 14 सितंबर 2026 को आवेदन दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर 13 अक्टूबर 2026 को धरना-प्रदर्शन कर मांग पत्र दिया गया, लेकिन जिला प्रशासन ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया। सदस्यों ने बताया कि 21 अक्टूबर 2026 को सूचना के अधिकार के तहत बाढ़ विभाग से जानकारी मांगी गई थी, जिसका जवाब अब तक नहीं मिला है। समिति ने मांग की कि बाढ़ और कटान से प्रभावित लोगों को स्थायी राहत दी जाए। जिन लोगों के घर और खेत ढह गए हैं और फसलें खराब हुई हैं, उन्हें तुरंत मुआवजा मिले। सदस्यों ने मुआवजे में भेदभाव और भ्रष्टाचार न होने की मांग भी की। उन्होंने विस्थापित लोगों के पुनर्वास और आजीविका की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही, वर्ष 2000 से अब तक बाढ़ और कटान से बचाव के लिए आए सरकारी धन और उसके इस्तेमाल का ब्योरा मांगा। समिति ने बाढ़ राहत सामग्री बांटने में कथित गड़बड़ी की जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो 20 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)