60 घंटे बाद रामगोपाल का अंतिम संस्कार:6 आरोपियों में दो गिरफ्तार, 4 की गिरफ्तारी के लिए 7 दिन का मांगा समय; परिवार को सुरक्षा भी मिलेगी
रायबरेली में ऊंचाहार में रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह मिले दलित व्यक्ति के शव का बुधवार शाम करीब 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया। नाथीपुर गांव में शव मिलने के बाद से ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। शव को क्षेत्र के गोला गंगा घाट ले जाया गया। रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला था शव सोमवार सुबह रामचंद्रपुर रेलवे हाल्ट के पास नाथीपुर गांव निवासी दलित रामगोपाल का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला था। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। पत्नी सुशीला की तहरीर पर गांव के प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बावजूद ग्रामीण शव रखकर प्रदर्शन करते रहे। चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी की बात मामले में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने फोन पर सीओ से बात कर कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को अपनी जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी गांव पहुंचे। उन्होंने एसपी से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। वे आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा समेत कई मांगें उठा रहे थे। दो आरोपियों की गिरफ्तारी, बाकी को 7 दिन का समय बुधवार सुबह से पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। करीब दोपहर 3 बजे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 4 आरोपियों की गिरफ्तारी सात दिन के भीतर की जाएगी। पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। पुलिस ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई। घटना के करीब 60 घंटे बाद बुधवार शाम गोला गंगा घाट पर रामगोपाल का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया गया है और शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)