पटाखे चलाने से रोकते वक्त दरोगा की मौत:तमिलनाडु में दरोगा सादा कपड़ों में ड्यूटी से लौट रहे थे, 3 अरेस्ट

Nov 09, 2026 - 12:18
0
पटाखे चलाने से रोकते वक्त दरोगा की मौत:तमिलनाडु में दरोगा सादा कपड़ों में ड्यूटी से लौट रहे थे, 3 अरेस्ट
तमिलनाडु के थेनी में सड़क पर लोगों को पटाखे चलाने से रोकते वक्त एक दरोगा की पिटाई कर दी। मारपीट में दरोगा की मौत हो गई। साउथ जोन IG विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि रविवार रात दरोगा सेंथिल कुमार ड्यूटी पूरी करने के बाद सादे कपड़ों में घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर पटाखे चला रहे युवकों को देखा। उन्होंने युवकों से कहा- रास्ते में पटाखे चलाने से लोगों को परेशानी होती हैं। उन्होंने उनसे सड़क से हटने को कहा। युवक नहीं माने तो दरोगा ने उनकी हरकत मोबाइल से रिकॉर्ड करने लगे। एक युवक को पकड़ने की कोशिश में किसी व्यक्ति ने उन पर हमला किया। इससे उनका संतुलन बिगड़ा और वे जमीन पर गिर गए। अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। सेंथिल कुमार थेनी जिले में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) कार्यालय में तैनात थे। घटना के बाद गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सेंथिल कुमार को पहले से दिल की बीमारी थी। मौके का निरीक्षण करने के बाद थेनी जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कितीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तिरुचिरापल्ली में दिवाली पर तीन हत्याएं तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में दिवाली के दिन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इनमें दो 17 साल के लड़के शामिल हैं। पहली घटना में तिरुचिरापल्ली के बाहरी इलाके में समयपुरम टोल प्लाजा के पास दो किशोरों की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया था। दूसरी घटना इरुंगलूर के पास हुई। यहां चेन्नई की एक निजी IT कंपनी में काम करने वाले 20 साल के युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि पटाखे छुड़ाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक पर लोहे की रिंच से हमला किया गया। ------ ये खबर भी पढ़ें देशभर में दिवाली की रात आग से 23 मौतें:MP में 13 की जान गई, महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 6 की मौत दिवाली की रात देश के कई शहरों में पटाखों और अन्य कारणों से लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुईं, जहां दो अलग-अलग घरों में आग लगने से 13 लोगों की जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User