वक्फ संपत्तियों के संरक्षण पर सेमिनार:बाराबंकी व लखनऊ में लगेगा शिविर, अवैध कब्जों से मुक्ति पर होगी चर्चा

Nov 20, 2026 - 12:36
0
वक्फ संपत्तियों के संरक्षण पर सेमिनार:बाराबंकी व लखनऊ में लगेगा शिविर, अवैध कब्जों से मुक्ति पर होगी चर्चा
उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, पारदर्शी प्रबंधन और विकास को लेकर SAVE WAQF INDIA की ओर से लखनऊ और बाराबंकी में एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। PIB के सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल 2,32,547 वक्फ संपत्तियां हैं। इनमें 2,17,161 सुन्नी और 15,386 शिया संपत्तियां शामिल हैं। अप्रैल 2025 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, बाराबंकी में 4,927 और लखनऊ में 3,072 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं। संगठन के उपाध्यक्ष सैयद रिजवान मुस्तफा ने बताया कि शिविर में वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, अवैध कब्जों से मुक्ति, किराया वसूली, मुतवल्लियों की जिम्मेदारियों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से संपत्तियों के विकास के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों, प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, प्रमुख सचिव राजस्व, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक और एलडीए उपाध्यक्ष को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा राजस्व अधिकारियों, नगर आयुक्तों, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User