बाइक अनियंत्रित होने से महिला की मौत:चंदौली में बेटा घायल, मां के साथ वाराणसी जाते समय हादसा
चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय केवला देवी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा जितेंद्र सोनकर घायल हो गया। वह मां के साथ वाराणसी जा रहा था। हादसा भुड़कूड़ा गांव के पास हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार तेज थी। बाइक अनियंत्रित होने पर केवला देवी सड़क पर गिर गईं। जितेंद्र सड़क के दूसरी ओर गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और केवला देवी के शव को कब्जे में लिया। घायल जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। केवला देवी शहाबगंज कस्बे की रहने वाली थीं। लोगोंने बताया कि वह दवा लेने वाराणसी जा रही थीं। उनके दामाद सुरेश कुमार सोनकर ने बताया कि जितेंद्र का वाराणसी में इलाज चल रहा था। वह उसे दोबारा डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)