अखिलेश बोले- अगला चुनाव महिला-युवा बनाम भाजपा होगा:अयोध्या में महिला वंदन कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे को बताया निंदनीय, महिला आयोग से कार्रवाई की मांग

Nov 09, 2026 - 11:25
0
अखिलेश बोले- अगला चुनाव महिला-युवा बनाम भाजपा होगा:अयोध्या में महिला वंदन कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे को बताया निंदनीय, महिला आयोग से कार्रवाई की मांग
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे तथाकथित 'नारी वंदन' का हिंसक नजारा बताते हुए महिला आयोग से मामले का संज्ञान लेने और आयोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग महिलाओं का सम्मान नहीं, अपमान करते हैं। आने वाला विधानसभा चुनाव महिला और युवा बनाम भाजपा होगा। सोमवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा के उत्पीड़न से पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग इस बार उसका स्थायी सफाया कर देंगे। उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले युवक की मां का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सार्वजनिक रूप से किए गए कथित अपमान का भी जिक्र किया। कहा कि इस घटना को प्रदेश की कोई महिला नहीं भूलेगी। मातृशक्ति का श्राप कभी खाली नहीं जाता। पीडीए सरकार में राशन में देंगे सरसों का तेल अखिलेश ने राशन व्यवस्था को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों बाद प्रदेश में पीडीए सरकार बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे। इससे किसी शोषित, वंचित और गरीब को भाजपा के लोगों से बेंत खाने और बेइज्जती सहने की नौबत नहीं आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में गरीबों और वंचितों का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा के जुमलों का गुब्बारा फूटा सपा प्रमुख ने लोकसभा चुनाव 2024 और हाल के विधान परिषद चुनाव 2026 का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों चुनावों में भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि जनता के बीच उसके जुमलों का गुब्बारा फूट चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा तेल की फिसलन वाली ढलान पर है और जनता उसे हमेशा के लिए हराने के मूड में है। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा से जुड़े राजनीतिक लोग जनाक्रोश के डर से या तो राजनीति छोड़ रहे हैं या दूसरी पार्टियों में जगह तलाश रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि अगला चुनाव महिला और युवा बनाम भाजपा होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User