आटा लेने जा रहे कक्षा 11 के छात्र को पीटा:फतेहपुर में तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता समेत पांच पर केस

Nov 11, 2026 - 11:27
0
आटा लेने जा रहे कक्षा 11 के छात्र को पीटा:फतेहपुर में तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता समेत पांच पर केस
फतेहपुर के हबीबपुर जेल रोड पर आटा लेने जा रहे कक्षा 11 के छात्र को रोककर पीटने का आरोप है। पुलिस ने छात्र की मां सरिता मिश्रा की शिकायत पर भाजपा नेता इंद्रसेन, उनके दो बेटों समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सरिता मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अविरल मिश्रा कक्षा 11 में पढ़ता है। आरोप है कि मोहल्ले के इंद्रसेन और उनके बेटे संदीप पटेल व आयुष पटेल उनके परिवार से आए दिन गाली-गलौज करते हैं। शिकायत के मुताबिक गुरुवार को अविरल आटा लेने चक्की जा रहा था। रास्ते में संदीप, आयुष, पुष्पेंद्र ठाकुर का छोटा भाई अनुज और पुष्पेंद्र ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने अविरल को चप्पलों और डंडों से पीटा और उसके सिर पर तमंचा सटाया। आरोपियों ने जाते समय अविरल और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। सरिता मिश्रा के मुताबिक, इसके बाद करीब 12 लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज की। शिकायत में विवाद की वजह बीच-बचाव करने और उनके पक्ष में बोलने वाले सुशील ठाकुर व निहाल सिंह को भी धमकी दी गई। शिकायत में विवाद की वजह 26 अक्टूबर को संदीप पटेल की ओर से सोशल मीडिया पर डाला गया एक स्टेटस बताया गया है। उसका स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था। उसमें कथित तौर पर पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां थीं। इस मामले में कोतवाली पुलिस पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User