आज अखबार नहीं, यूपी की कल की बड़ी खबरें:6 दोस्त जिंदा जले, केजरीवाल बोले- अखिलेश को एडवांस में बधाई, पूर्व सपा नेता ने की फायरिंग

Nov 10, 2026 - 04:36
0
आज अखबार नहीं, यूपी की कल की बड़ी खबरें:6 दोस्त जिंदा जले, केजरीवाल बोले- अखिलेश को एडवांस में बधाई, पूर्व सपा नेता ने की फायरिंग
आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर यूपी की कल की 10 बड़ी खबरें पढ़िए... कल 9 नवंबर को कई बड़े घटनाक्रम हुए। सपा सांसद ने कहा- मुलायम सिंह ने अयोध्या में गोली गृहयुद्ध को रोकने के लिए चलवाई थी। मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट संन्यास पर उनकी पूर्व पत्नी ने कहा- उन पर खुदा का कहर टूटा है। 1- मुजफ्फरनगर में कार में जिंदा जलकर 6 दोस्तों की मौत, सीट पर कंकाल मिले मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पलट गई। कार में आग लग गई। इससे हिसार के 6 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सबकी उम्र 21 से 23 साल के बीच थी। पूरी खबर पढ़ें 2- केजरीवाल बोले- महाराजजी, दोनों आपको खत्म करने में लगे, सपा सांसद का दावा- कारसेवकों पर गोली संविधान बचाने के लिए चलवाई अरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी के SIR पर दिए बयान को लेकर तंज कसा। उन्होंने X पर लिखा- महाराज जी, आपको भी पता है कि चुनाव आयोग उन दोनों के कहने पर काम करता है। ये दोनों आपको खत्म करने में लगे हैं। अखिलेश जी को एडवांस में बधाई। बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने कहा- भारत के संविधान को बचाने के लिए नेताजी ने अयोध्या में गोली चलवाई थी। अगर गोली नहीं चलती तो गृह युद्ध हो जाता। पढ़ें पूरी खबर… 3- शमी के संन्यास पर पूर्व पत्नी बोलीं-खुदा का कहर टूटा:चुनाव लड़ने की चुनौती दी; बेटी के साथ दिवाली मनाई क्रिकेटर मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट नहीं छोड़ा, बल्कि उन पर खुदा का कहर टूटा है। वाहवाही के कारण शमी खुद को खुदा समझने लगे थे। मोहम्मद शमी यूपी के अमरोहा जिले के गांव सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4- लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस खाई में गिरी, 3 की मौत, मासूम बच्चों समेत 40 घायल लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस 40 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। बच्चों सहित 40 से ज्यादा यात्री गंभीर घायल हैं। पुलिसकर्मी बच्चों को गोद में एंबुलेंस तक पहुंचाते दिखे। बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। यात्री छठ पर घर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में टायर फटना हादसे की वजह बताई गई है। पूरी खबर पढ़ें 5- अखिलेश बोले- आधार को वोटिंग से जोड़ा जाए, सरकार बनने पर सरसों तेल देने का ऐलान अखिलेश यादव ने चुनाव में धांधली रोकने के लिए आधार को वोटिंग से जोड़ने की मांग की है। उन्होंने राशन में सरसों तेल देने का भी ऐलान किया। कहा- कुछ महीनों बाद पीडीए सरकार बनेगी। राशन में सरसों तेल देने का काम करेंगे। इससे भाजपा के लोगों से बेंत खाने- बेइज्जती सहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, अयोध्या में दीपोत्सव के बाद महिलाओं और बच्चों को मारने का वीडियो सामने आया था। पूरी खबर पढ़ें 6- पूर्व सपा नेता ने युवती संग की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोंडा में 25 साल पुराने केस में परिजनों के बरी होने पर जश्न मनाया गोंडा में पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी ने परिजनों के साथ हर्ष फायरिंग की। सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे आरोपी ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उसने पोस्ट को हटा दिया।वीडियो में पूर्व सपा नेता समेत परिवार के आठ लोग बारी-बारी से बंदूक चलाते नजर आ रहे हैं। इसमें उसके घर की एक युवती भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर… 7- बदायूं में 10 साल की बच्ची के सांस नली में फंसा गुब्बारा, मौत, नानी के घर आई थी बदायूं में 10 साल की बच्ची की सांस की नली में गुब्बारा फंसने से मौत हो गई। वह नानी के घर दिवाली मनाने आई थी। सोमवार सुबह वह घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गुब्बारा फुलाते समय अचानक उसके गले से सांस की नली में फंस गया। बच्ची तड़पने लगी। बच्चों ने शोर मचाया। परिजन उसे लेकर बिल्सी के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8- सरकारी नौकरी नहीं मिली, तो फर्जी ED अफसर बन गया, मथुरा में नीली बत्ती लगी गाड़ी से घूमता था मथुरा पुलिस ने एक फर्जी ED अफसर को गिरफ्तार किया है। वह पिछले 2 साल से खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अफसर बताकर व्यापारियों और अधिकारियों पर रौब जमा रहा था। सोमवार दोपहर वह नीली बत्ती लगी फॉक्सवैगन कार लेकर सीओ ऑफिस जा पहुंचा। बातचीत के दौरान पुलिस को उस पर शक हो गया। पूछताछ में वह घबरा गया और उसकी पोल खुल गई। पढ़ें पूरी खबर… 9- महराजगंज में हेड कांस्टेबल ने जहर खाया; थानाध्यक्ष, भाजपा विधायक का नाम लिया महराजगंज में हेड कांस्टेबल ने निचलौल थानाध्यक्ष, भाजपा विधायक समेत 7 लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसका इलाज चल रहा। उसने सुसाइड नोट भी लिखा। उसमें थानेदार योगेंद्र राय, भाजपा MLA समेत 7 लोगों का नाम है। बताया जा रहा कि दीपावली की रात थाने में रखे जब्त पटाखों को लेकर इन लोगों में विवाद हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 10- फिल्मी सितारों के नाम बिक रहे गधे, 'अमिताभ' की कीमत 70 हजार चित्रकूट में गधों का पारंपरिक मेला लगा हुआ है। इसमें देशभर के व्यापारी गधों की खरीद-बिक्री के लिए आते हैं। मेले में फिल्मी सितारों के नाम वाले गधे बेचने के लिए लाए गए हैं। चंकी पांडेय नाम का गधा सबसे महंगा 72 हजार में बिका तो अमिताभ बच्चन 70 हजार में। शाहरूख खान और मिथुन 50 हजार रुपए से कम में बिके। बताया जाता है कि इस मेले का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User