तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार 7 लोगों को रौंदा:हादसे में एक की मौत, 6 घायल; हाथसर जिला अस्पताल में भर्ती
हाथरस के जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हाजीपुर के पास हादसा, तीन बाइकों पर सवार थे सात लोग हादसा हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में एलोरा से जलेसर जाने वाली सड़क पर हाजीपुर गांव के पास हुआ। तीनों बाइकों पर कुल सात लोग सवार थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने तीनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में चंदैया गांव निवासी मोहित पुत्र मुकेश (18) की मौके पर ही मौत हो गई। 6 लोग घायल, चार को हायर सेंटर भेजा हादसे में अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र के पाली रजापुर निवासी हरिओम पुत्र राम सिंह और रोहित पुत्र लोकेंद्र पाल घायल हुए। वहीं, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी मानवीर पुत्र सुरेश चंद, उनकी पत्नी उषा और तीन वर्षीय बेटा हिमांशु भी घायल हो गए। इसके अलावा चंदनपुर गांव निवासी तरुण पुत्र अनिल को भी चोटें आईं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)