अखिलेश के राम-मंदिर जाने पर बोले बर्क, यह निजी मामला:संभल में प्रेसवार्ता कर कारसेवकों पर गोली चलाने की कार्रवाई का किया बचाव

Nov 09, 2026 - 23:22
0
अखिलेश के राम-मंदिर जाने पर बोले बर्क, यह निजी मामला:संभल में प्रेसवार्ता कर कारसेवकों पर गोली चलाने की कार्रवाई का किया बचाव
संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अखिलेश यादव के परिवार के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने जाने के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अखिलेश यादव का निजी मामला बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कारसेवकों पर गोली चलाने की कार्रवाई का बर्क ने किया बचाव जियाउर्रहमान बर्क ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने की तत्कालीन सपा सरकार की कार्रवाई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मस्जिद गिराने की घटना के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर पुलिस को कदम उठाने पड़े थे। पहले लाठीचार्ज किया गया और जब लोग नहीं रुके तो पुलिस ने गोली चलाई। उन्होंने सवाल किया कि अगर किसी मंदिर पर मुस्लिम समाज के लोग अतिक्रमण करते तो पुलिस क्या करती? सभी के लिए बराबर है कानून कानून सभी पर बराबर लागू होता है। मस्जिद पर अतिक्रमण रोकने की कोशिश की गई थी। हालात काबू से बाहर होने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर पुलिस ने गोली चलाई। उस समय समाजवादी पार्टी की सरकार थी। उन्होंने सवाल किया कि इसमें गलत क्या था? सांसद ने बीजेपी से सवाल किया कि वह किस आधार पर पुलिस की इस कार्रवाई पर उंगली उठा रही है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने धर्म से प्यार करता है और उसका पालन करता है। उनका मजहब और संविधान दूसरे धर्मों का सम्मान करना सिखाते हैं। वे अपने मजहब का सम्मान करते हैं और उसके बताए रास्ते पर चलते हैं। हमारा देश धार्मिक नहीं, बल्कि संवैधानिक देश है। यहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं, इसलिए हम सभी मजहबों का सम्मान करते हैं। अखिलेश के राम मंदिर जाने पर नहीं की टिप्पणी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन करने जाने के ऐलान पर भी सांसद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे अखिलेश यादव का निजी मामला बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अखिलेश के मंदिर जाने से मुस्लिम मतदाताओं में नाराजगी होने के सवाल पर सांसद ने कहा कि अभी वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। समय आने पर कोई बात होगी तो बताएंगे। बाकी यह अध्यक्षजी का मामला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User