ब्रेकिंग न्यूज़

बनारस सहित पूर्वांचल के कई जिलों में आंधी-बारिश

वाराणसी। वाराणसी में गुरुवार की सुबह नम हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की है। तापमान में गिरावट के साथ 35.1 डिग्री दर्ज की गई। जिले में भोर से ही तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने लगी थी। टहलने वालों ने खुलकर मौसम का लुत्फ उठाया। आजमगढ़ में तूफान से पेड़ गिरने से जिगना थाना क्षेत्र के चेहरा गांव में एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। मृतक संजू (19) पुत्र इंद्रदेव रेनूकोट का रहने वाला है। घायल रामलाल (24) भी रेनूकोट का है। रेलवे में ठेकेदारत पर मजदूरी करते थे। रेलवे लाइन के बगल बाग टेंट लगा कर रहते थे। बुधवार की रात लगभग दो बजे आई तेज आंधी से कई पेड़ की डाली टूटी और एक महुआ पेड़ टेंट पर गिर गया, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई। गम्भीर घायल को लेकर लोग प्रयागराज गए। मऊ में भी हल्की बूंदाबादी भी हुई। कई दिनों की भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की सुबह लोगों को थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई। तेज हवाओं ने जहां सुबह टहलने निकलने वालों को आनंदित किया। वहीं आसमान में काले बादल भी देखने को मिले। बीते एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। सुबह लोगों मौसम बदलने से संजीवनी मिली और लोग आनंदित नज़र आए। उधर, मिर्जापुर में भी भी मौसम थोड़ी राहत देने वाला है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!