राजनीति

Bengal Deputy CM: बंगाल डिप्टी CM की रेस में 3 महिला चेहरे! किसकी राशि, ग्रह और अंक दिलाएंगे सत्ता की कुर्सी?

Bengal Deputy CM: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और प्रदेश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. 9 मई को पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर नेता प्रतिपक्ष सुभेंदू अधिकारी का नाम सामने आ रहा है. हालांकि कोलकाता में विधायक दल की बैठक के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा.

पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री के नाम के बीच उपमुख्यमंत्री यानी डिप्टी सीएम के नाम को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. राजनीतिक गलियारों में तीन महिला के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें किसी एक को बंगाल के उपमुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल हो सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली और लॉकेट चटर्जी को डिप्टी सीएम के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

ज्योतिष और अंकशास्त्र की दृष्टि से जानते हैं डिप्टी सीएम की कुर्सी के लिए तीनों महिला दावेदारों में किसी राशि, अंक और ग्रह मजबूत स्थिति में हैं.

अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul)

महिला डिप्टी मुख्यमंत्री के लिए अग्निमित्रा पॉल का नाम भी सामने आ रहा है. इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, अग्निमित्रा पॉल का जन्म 25 नवंबर 1974 को हुआ. इसके अनुसार-

यह भी पढ़ें- Bengal New CM Live: ममता को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

नाम राशि (मेष)- अ (A) अक्षर के नाम वालों की राशि मेष (Aries) होती है, जिसके स्वामी मंगल हैं. ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, शक्ति और सेनापति माना जाता है, जो राजनीति में उच्च पद, प्रशासनिक सफलता और चुनाव में जीत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. कुंडली में मजबूत मंगल (विशेषकर 3, 6, 10, 11वें भाव में या मेष/वृश्चिक राशि में) व्यक्ति को साहसी, रणनीतिकार और विपक्ष को हराने की क्षमता देता है.

अंक (7)- 25 नवंबर 1974 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 (2+5=7) और भाग्यांक 3 (2+5+1+1+1+9+7+4=30), (3+0=3)) है. यह संयोजन (7 और 3) दार्शनिक, खोजी और रचनात्मक स्वभाव देता है. ऐसे लोग गहरी सोच रखने वाले, ज्ञान अर्जित करने वाले और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं.

रूपा गांगुली (Rupa Ganguly)

बंगाल में महिला डिप्टी मुख्यमंत्री के लिए रूपा गांगुली भी मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं. इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, अग्निमित्रा पॉल का जन्म 25 नवंबर 1966 को कल्याणी, पश्चिम बंगाल में हुआ. इसके अनुसार-

नाम राशि (तुला)- ज्योतिष के अनुसार, र (R) नाम वाले व्यक्तियों की राशि तुला होती है, जिसके स्वामी शुक्र हैं. तुला राशि वाली अपनी प्रखर बुद्धि के लिए जाने जाते हैं. वहीं शुक्र की शुभता इन्हें भौतिक सुख और संपन्नता दिलाती है.

अंक (7)- 25 नवंबर 1966 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 (2+5=7) और भाग्यांक 4 (2+5+1+1+1+9+6+6 = 31 = 3+1=4) है. यह संयोजन गहरी जिज्ञासा, आध्यात्मिक झुकाव (मूलांक 7) और व्यावहारिक, मेहनती स्वभाव (भाग्यांक 4) का मिश्रण है, जो स्थिरता और जीवन के गहरे अर्थ की तलाश में रहते हैं.

लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee)

महिला डिप्टी सीएम की रेस में भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी का नाम भी सामने आ रहा है. इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, लॉकेट चटर्जी का जन्म 4 दिसंबर 1974 में हुआ.

नाम राशि (तुला)- नाम राशि (मेष)- ल (L) अक्षर के नाम वालों की राशि मेष (Aries) होती है, जिसके स्वामी मंगल हैं. इस नाम वाले लोग मानसिक रूप से मजबूत, साहसी, निडर और ऊर्जावान होते हैं. ये नेतृत्व (leadership) के गुणों से युक्त होते हैं.

अंक (4)- 4 दिसंबर 1974 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक (4) है. ये लोग स्वतंत्र, क्रांतिकारी, और जोखिम लेने वाले  होते हैं. ये जीवन में अचानक सफलता, धन और उतार-चढ़ाव देखते हैं.

3 महिला दावेदारों में किस पक्ष पावरफुल?

सत्ता और प्रशासनिक पकड़ में अग्निमित्रा पॉल की कुंडली सबसे मजबूत मानी जा रही है. वहीं हाई कमांड सपोर्ट और सम्मान के मामले में लॉटरी चर्टजी आगे दिखती हैं. अचानक राजनीतिक फायदा पाने के योग रूपा गांगुली की राशि में ज्यादा नजर आते हैं.

हालांकि यह ज्योतिषीय विशलेषण नाम राशि और अंकशास्त्र के अनुसार है, वास्तविक राजनीतिक फैसला विधायक दल के बाद ही तय होगा और बंगाल के मुख्यमंत्री के साथ महिला डिप्टी मुख्यमंत्री के नाम पर जल्दी मुहर लगेगी.

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee: CM पद से इस्तीफा न देने पर अड़ी थी ममता, राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, ज्योतिष से जानें जिद्दी ग्रह
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!