भाजपा कार्यकर्ताओ ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन,जमकर उड़ी आचार संहिता की धज्जियां।

आजमगढ़ ज़िले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में गुरुवार की देर शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां भाजपा नेताओं ने लोगों को होली मिलन भाईचारा सद्भावना पूर्ण तरीके से एक दूसरे से भेद भाव मिटाताते हुए होली मनाने की अपील की। इस दौरान होली मिलन से ज्यादा राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। जबकि उपजिलाधिकारी सगड़ी ने जब कार्यक्रम की परसीमन दी इस सशर्त दी गयी कि होली मिलन समारोह में सिर्फ होली पर्व को ही लेकर ही बात होनी चाहिए न की राजनीतिक कार्यक्रम होगा। पर जमकर वक्ताओं ने मंच से राजनिति पर अधिक और होली पर कम भाषण दिया गया। इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर एव अबीर गुलाल लगा कर किया गया। वही कलाकार सुनील राय एव गुलाम अली आदि द्वारा बेहतरीन चैता एव फागुन गीत जमकर गाया गया। जिसपर होली मिलन समारोह में उपस्थिति लोग खुद झूमने लगे। वही सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने फागुन के तर्ज पर गाया तो जमकर तालिया बंजी। कहे देश ललकार अबकी बार फिर मोदी सरकार। अबकी की होली जाई चार सौ पार। सुनाकर सबको तीसरी बार मोदी सरकार की अपील करते हुए जमकर फगुआ गाया गया। कहा कि सभी माता बहने भाई बहन सबलोग अपने अपने बूथ पर अवश्य जाय और मतदान अवश्य करे। बाबा का बुलडोजर चाप रहा है विरोधी भाग रहा है। वही जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि होली भाई चारे का पर्व के साथ भारतीय परंपरा के रंगों का त्योहार है। जो एक दुसरे के बीच का भेद भाव मिटाता है। इस दौरान नारद सिंह पटेल,पूर्व विधायक बंदना सिंह,अरबिंद जायसवाल,श्री निवास सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।