देश

‘तो क्या शादी करवा देंगे…’, AIADMK सांसद ने एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर दिया विवादित बयान, CM स्टालिन की योजना का बनाया मजाक

एआईएडीएमके सांसद सी. वी शनमुगम ने मंगलवार (17 मार्च) को  मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन के कैंपने ‘हमें अपना सपना बताइए’ को लेकर तंज सकते हुए एक्ट्रेस नयनतारा का उल्लेख किया. उनके विवादित बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है. सियासी दलों से लेकर साउथ इंडिया फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन ने उनके इस बयान की आलोचना की है.

क्या बोले AIADMK सांसद?

दरअसल, एआईएडीएमके सांसद सीवी शनमुगम राज्य की स्टालिन सरकार के खिलाफ पार्टी के विलुप्पुरम में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. इस दौरान सांसद शनमुगम की जुबान फिसल गई, उन्होंने अभिनेत्री नयनतारा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन को लेकर कहा, ‘अब्दुल कलाम ने हमें सपने देखने के लिए कहा था. स्टालिन ने कहा कि हम अपने सपने दूसरों के साथ साझा करें. अगर मैं कहूं कि मुझे नयनतारा चाहिए, तो क्या स्टालिन मेरा यह सपना पूरा करेंगे? अगर कोई स्टालिन से नयनतारा के साथ शादी करवाने की डिमांड करेगा, तो क्या वह उसका यह सपना पूरा करेंगे?’

साउथ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने लिखा पत्र

साउथ इंडिया फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन ने एआईएडीएमके सांसद सीवी शनमुगम को एक्ट्रेस नयनतारा पर उनकी हालिया टिप्पणी के संबंध में पत्र लिखा है और इसे अपमानजनक और शर्मनाक बताया. पत्र में लिखा गया, ‘हमें आपके हालिया भाषण का बेहद अपमानजनक और शर्मनाक वीडियो मिला है. दुर्भाग्य से, आपने संसदीय मर्यादा का उल्लंघन किया और सार्वजनिक संबोधन प्रणाली पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसमें हमारी सहकर्मी अभिनेत्री नयनतारा को भी घसीटा. क्या यही आपकी विचारधारा है? क्या आपके नेताओं ने आपको इस तरह बोलने के लिए प्रेरित किया, या वे ऐसी टिप्पणियों का समर्थन करते हैं?’

माफी मांगने की मांग

पत्र में आगे कहा गया, ‘आप अभी भी जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि के रूप में सम्मान के पात्र हैं, इसलिए हम, फिल्म जगत के सदस्य, सामूहिक रूप से और एक स्वर में, आपसे माफी की मांग करते हैं. हम आपसे यह आश्वासन भी चाहते हैं कि आप भविष्य में हमारे उद्योग से जुड़ी महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी नहीं करेंगे.’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!