राजनीति

बंगाल और तमिलनाडु में पलटी सत्ता तो राहुल गांधी ने ममता और स्टालिन को लगाया फोन, जानें क्या कहा?

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 208 सीटों पर जीत दर्ज की।
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव हार गईं।
  • राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और एमके स्टालिन से बात की।
  • राहुल ने सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुट लड़ने की अपील की।

Assembly Elections Results 2026: देश के चार राज्यों- असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं. असम और पुडुचेरी में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कमल खिला है, तो पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की 15 सालों को सत्ता को उखाड़ फेंका है. यहां तक कि 15 सालों तक बंगाल की सत्ता संभालने वाली सीएम ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट से हीं हार चुकी हैं. भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से मात दी है. बंगाल में सामने आए चुनावी नतीजों ने विपक्षी दलों को करारा झटका दिया है.

बंगाल के नतीजे सामने आए तो राहुल ने ममता बनर्जी से की बात

इस बीच, सूत्रों के हवाले से एक एक्सक्लूसिव खबर सामने आई है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है. राहुल ने ममता बनर्जी से कहा है कि सांप्रदायिकता के खिलाफ एक साथ लड़ना होगा. सेक्यूलर ताकतों को एक साथ एक मंच पर मजबूती के साथ आना होगा. राहुल गांधी के बातों के जवाब में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का और चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया गया है.

यह भी पढ़ेंः Assembly Elections Result 2026: ‘हम ममता बनर्जी से सहमत, 100 से ज्यादा सीटों पर चोरी हुए चुनाव’, राहुल गांधी का BJP और EC पर बड़ा आरोप

राहुल गांधी ने एमके स्टालिन से क्या कहा?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ-साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भी फोन पर बातचीत की. राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में हार जीत होती रहती है. इंडिया गठबंधन को मजबूती के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

बंगाल में क्या रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सोमवार (4 मई, 2026) को भाजपा पश्चिम बंगाल में 208 विधानसभा सीटों पर जीत चुकी है, यानी डबल सेंचुरी के चमत्कारी आंकड़े को भी पार कर चुकी है. जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कुल 81 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

यह भी पढे़ंः West Bengal Election Result 2026: सत्ता तो छोड़िए, सीट तक नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, भवानीपुर में शुभेंदु ने दोहराया नंदीग्राम पार्ट-2

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!