देश

महंगाई की मार! दूध की कीमतों में 4 रुपये की बढ़ोतरी, इस राज्य ने लिया बड़ा फैसला

देश में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोग परेशान हो रहे हैं तो वहीं दूसरी और अब दूध के दामों में भी बढ़ोत्तरी ने लोगों की चिताएं और बढ़ा दी हैं. ओडिशा मिल्क एंड डेयरी कोऑपरेटिव फेडरेशन (ओएमएफईडी) ने राज्य भर में दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की घोषणा की है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (ओएमएफईडी) ने प्रोसेसिंग और परिवहन लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है. राज्य के मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास मंत्री गोकुलानंद मल्लिक ने टोंड दूध की कीमत 50 रुपये से बढ़ाकर 54 रुपये प्रति लीटर करने और प्रीमियम दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की है.

गोल्ड प्रीमियम दूध की कीमत हुई 60 रुपये

इसी तरह अब ओडिशा राज्य में गोल्ड प्रीमियम दूध की कीमत 56 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि गोल्ड प्रीमियम प्लस वेरिएंट की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. राज्य के पशु संसाधन विकास मंत्री गोकुलानंद मल्लिक ने बताया कि संशोधित कीमतें रविवार से लागू हो गई हैं.

मंत्री गोकुलानंद मल्लिक ने कहा कि टोंड दूध और प्रीमियम दूध के 500 मिलीलीटर के पाउच अब 27 रुपये और 29 रुपये में बिकेंगे. इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि प्रोसेसिंग और परिवहन लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है.

तिरुपति लड्डू मामला: TTD ने बिना क्वालिटी चेक के खरीदा 70 लाख किलो घी, कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा

किसानों के हित में अधिक कीमत पर दूध खरीदेंगे- मल्लिक

मल्लिक ने कहा कि दूध की कीमतों में लंबे समय से कोई संशोधन नहीं हुआ है. हम किसानों के हित में अधिक कीमत पर दूध खरीदेंगे. उन्होंने आगे कहा कि अन्य ब्रांडेड कंपनियों की तुलना में ओम्फेड की कीमत अभी भी काफी कम है, लेकिन उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इसी बीच ओम्फेड ने किसानों से खरीदे गए गाय के दूध की कीमत में 1 रुपये की वृद्धि कर इसे 39.05 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. इसी तरह किसानों को अब ओम्फेड को भैंस का दूध बेचने पर 1.60 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त मिलेंगे.

ये भी पढ़ें 

मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!