देश

दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने विवेक विहार में हुए भीषण अग्निकांड पर दुख जताया और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली के विवेक विहार में हुए भीषण अग्निकांड में जानमाल की हानि से मैं अत्यंत दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. 

एलजी तरनजीत सिंह संधू ने जताया दुख
दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने एक्स पर लिखा कि विवेक विहार में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ. मेरी दुआएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस भयानक हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए, साथ ही प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान की जाए. 

क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मचारी और इमरजेंसी टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति को संभालने के लिए प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को संबल मिलने की प्रार्थना करता हूं. इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है. इस हादसे में 9 लोगों की मौत से मन व्यथित है. हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें.

West Bengal Election 2026: बंगाल की फालटा सीट पर फिर से होगा मतदान, रिजल्ट की तारीख भी बदली, चुनाव आयोग का फैसला

शाहदरा के विवेक विहार इलाके में लगी आग
उन्होंने ये भी बताया कि स्थानीय प्रशासन, डीडीएमए, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे हैं. बता दें कि दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लगी थी. शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि एसी में ब्लास्ट के बाद आग लगी, जिसने कुछ मिनटों में ही इमारत के कई फ्लोर को चपेट में ले लिया. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, मरने वालों की पहचान हो चुकी है. अरविंद, अनीता जैन, निशांत जैन और आंचल जैन दूसरे फ्लोर पर रहते थे, जिनकी मौत हुई है. मरने वालों में पहले फ्लोर पर रह रहीं 45 वर्षीय शिखा जैन भी शामिल हैं. इसके अलावा नितिन जैन, शैली जैन और सम्यक जैन तीसरे फ्लोर पर रहते थे. 

ये भी पढ़ें 

West Bengal Election: बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!