Kerala Assembly Election: विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार पर कांग्रेस के लिए शशि थरूर की बड़ी सलाह, BJP की जमकर की तारीफ

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब गंभीरता से खुद का आकलन करना चाहिए. उनके मुताबिक, पार्टी पहले भी आत्ममंथन की बात कर चुकी है, लेकिन अब नतीजों के बाद इसे और गंभीरता से लेने की जरूरत है.
थरूर ने केरल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए यह समझना जरूरी है कि वहां क्या सही हुआ और उसी मॉडल को बाकी राज्यों में कैसे लागू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा सबक है, जिससे सीखकर आगे की रणनीति बनाई जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें: Bengal Election Result 2026: कौन हैं वो 2 मुस्लिम नेता, जिन्होंने BJP की लहर में भी लहराया परचम, बंगाल में कांग्रेस को डूबने से बचाया
भाजपा के चुनावी कामकाज की भी बात
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के चुनावी कामकाज की भी बात की. थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल और असम में अच्छा काम किया है. उनके अनुसार, भाजपा चुनाव को बहुत प्रोफेशनल तरीके से चलाती है, उनकी संगठन शक्ति मजबूत है और वे अपने अभियान में भरपूर संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें पैसा भी शामिल है. उन्होंने यह भी कहा कि इन बातों से दूसरी पार्टियों को सीखने की जरूरत है. हालांकि, अंत में उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा का संदेश देश के लोगों को जोड़ने वाला होना चाहिए, न कि उन्हें बांटने वाला. बता दें कि बीजेपी ने बंगाल समेत असम और पुडुचेरी में जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की है. वहीं केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में विजय की TVK ने शानदार जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें: Bengal BJP CM: बंगाल में BJP किसे बनाएगी मुख्यमंत्री? रेस में शुभेंदु अधिकारी समेत आगे चल रहे ये नाम



