आजमगढ़

Azamgarh News: आजमगढ़ निवासी ट्रक खलासी दिनेश यादव का वाराणसी में ट्रक और डंपर में आमने-सामने हुई टक्कर .

 

निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अविवाहित दिनेश कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय दयाराम यादव जो ट्रक खलासी थे। वह मंगलवार को चालक रमन यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी नटवरी शाहगंज जनपद जौनपुर के साथ ट्रक U P 64 A T 38 29 आजमगढ़ से वाराणसी जा रहे थे. वाराणसी के लारपुर थाना क्षेत्र में ट्रक का डंपर UP67AT9453 से वाराणसी के रिंग रोड अंडर बाईपास के पास आमने सामने बुधवार की सुबह सवेरे सवेरे लगभग 3:00 बजे एक्सिडेंट हो गया था। जिसमें दिनेश यादव घायल हो गए थे। उनका इलाज वाराणसी में किसी पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में हो रहा था। बीती रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। घटना कि सूचना मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया है और आज बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे परिवार के लोग वाराणसी पहुंच गए हैं। लाश का पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय पुलिस ने भेज दिया है। और घटना कि छानबीन कर रहे हैं। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!