आजमगढ़

आजमगढ़:डीलक्स त्रिवेणी लाइसेंस होने के बावजूद जांच,त्रिवेणी पक्ष पर गुमराह करने का आरोप

भारत सरकार द्वारा दिया गया व्यापार चिन्ह रजिस्ट्रेशन( ट्रेडमार्क) फोटो

आजमगढ़: गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मेहनगर रोड स्थित बिंद्रा बाजार में बॉम्बे अलमीरा( ट्रस्टेड ट्रेडिंग) के मालिक अहमद शेख ने त्रिवेणी टीम द्वारा की गई जांच पर गंभीर आपत्ति जताई है।अहमद शेख के अनुसार, त्रिवेणी टीम ने उनके फर्म पर पहुंचकर जांच की, जबकि उनके पास “डीलक्स त्रिवेणी” ट्रेडमार्क के नाम से वैध लाइसेंस मौजूद है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली हाई कोर्ट में त्रिवेणी पक्ष द्वारा उनके लाइसेंस का उल्लेख किए बिना आदेश प्राप्त कर लिया गया और उसी आधार पर टीम गठित कर जांच कराई गई।अहमद शेख ने बताया कि जब टीम उनकी कंपनी पहुंची तो उनके भतीजे ने टीम के अध्यक्ष कमिश्नर को “डीलक्स त्रिवेणी” का लाइसेंस दिखाया। इस पर कमिश्नर ने कहा कि कोर्ट का आदेश है, लेकिन लाइसेंस का उल्लेख रिपोर्ट में जरूर किया जाएगा।उन्होंने आरोप लगाया कि त्रिवेणी पक्ष ने हाई कोर्ट में उनके लाइसेंस की जानकारी छिपाकर आदेश हासिल किया और लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। उनका कहना है कि उनके पास “त्रिवेणी डीलक्स” नाम से विधिवत ट्रेडमार्क लाइसेंस उपलब्ध है और इसके बावजूद उनके प्रतिष्ठान पर जांच करने आए थे, जो अनुचित है। हम डीलक्स त्रिवेणी बना रहे हैं आगे भी मानते रहेंगे, दिल्ली हाई कोर्ट को बहुत जल्द हम अपने लाइसेंस की जानकारी देंगे,फिलहाल मामले को लेकर व्यापारिक हलकों में चर्चा है। संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!