देश

‘एक साल में दुनिया ने कई युद्ध देखे’, आईडियाज ऑफ इंडिया समिट में बोले ABP के चीफ एडिटर अतिदेब सरकार

Ideas of India Summit 2026: एबीपी नेटवर्क अपने पांचवे संस्करण के ‘आइडियाज ऑफ इंडिया’ समिट का आयोजन कर रहा है. इस सम्मेलन में देश के नेता, नीति निर्माता और सांस्कृतिक क्षेत्र के जाने-माने लोग शामिल हो रहे हैं. समिट का मुख्य उद्देश्य भारत की प्रगति और भविष्य की दिशा पर चर्चा करना है. समिट इस समय आयोजित हो रहा है जब भारत 2047 में अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी की ओर बढ़ रहा है. सम्मेलन में देश की आर्थिक वृद्धि, अमेरिका के साथ रिश्ते और नए विश्व व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

इस मौके पर एबीपी नेटवर्क के चीफ एडिटर अतिदेब सरकार ने कहा, “आइडियाज ऑफ इंडिया के मंच पर आप सभी का स्वागत है . पिछले एक साल में दुनिया ने कई युद्ध देखे हैं . कई महाद्वीपों में युद्ध चल रहे हैं . अमेरिका ने टैरिफ युद्ध शुरू किया, जिसे वहां की सुप्रीम कोर्ट ने वापस ले लिया . भारत ने यूरोपीय संघ (EU) के साथ नई ट्रेड डील साइन की है . गाजा में अभी भी युद्ध की स्थिति है और ईरान में हालात ठीक नहीं हैं .”

जानें एबीपी नेटवर्क के चीफ एडिटर अतिदेब सरकार ने क्या कहा? 

एबीपी नेटवर्क के चीफ एडिटर अतिदेब सरकार ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध को रोकने की कोशिश अब तक सफल नहीं हो सकी है. उनका कहना है कि जियोपॉलिटिक्स में शांति अपने आप नहीं मिलती. 2024 में दुनिया ने एक नए सिस्टम का समर्थन किया, जिसमें एक तरह के नियम और सीमाएं तय की जाएं ताकि कोई भी देश दूसरे पर हमला न कर सके. उन्होंने कहा कि पश्चिमी मूल्यों (West Values) को अब चुनौती मिल रही है और इस क्षेत्र के बॉर्डर और अर्थव्यवस्था (Economics) को अभी भी नौकरशाह ही संभाल रहे हैं.

अतिदेब सरकार ने आगे कहा, “रूस को समझना अभी भी यूरोप के लिए मुश्किल हो रहा है. रूस ने इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा युद्ध किए हैं और इसके बावजूद क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभुत्व भी उन्हीं का है. अमेरिका इस समय दो हिस्सों में बंट गया है. एक धड़ा डेमोक्रेटिक है, जो दुनिया में आदर्श के साथ बढ़ना चाहता है, और दूसरा वह है जो मौजूदा हालात को देखकर फैसले करता है और अपने देश के हितों को सबसे ऊपर रखता है.”

 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!