आजमगढ़

Azamgarh News:शादी, गर्भधारण और फिर उत्पीड़न: आजमगढ़ में सिपाही के खिलाफ शिकायत

शादी, गर्भधारण और फिर उत्पीड़न: आजमगढ़ में सिपाही के खिलाफ शिकायत

यूपी मे प्रेम प्रसंग मे विवाद का मामला तेजी से बढ़ता ही जा रहा है, ऐसा ही मामला यूपी के आजमगढ़ जिले से सामने आया है जहा जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती (कथित नाम सरोज यादव) शहर मे रहकर विद्यालय मे पढ़ाई करती थी पीड़िता के अनुसार उसी दौरान उसकी मुलाक़ात एक उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग मे तैनात एक सिपाही कृष्ण चंद्र गुप्ता से हुई जो धीरे- धीरे उस महिला की सहायता करने लगा और बात प्रेम प्रसंग मे बदल गयी ज़ब बात शारीरिक संबंध की आयी तो महिला ने तैनात सिपाही से शादी की शर्त रखी और उसके बाद संबंध बनाने की बात की तो पुलिस विभाग मे तैनात सिपाही ने युवती की शर्त को मंजूर करते हुए कोर्ट मैरेज के बाद हिन्दू रीति रिवाज़ के साथ शादी की, पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन के बाद गैर विरादरी होने के चलते परिवार के दबाव मे सिपाही कृष्ण चंद्र गुप्ता ने शहर मे किराये के मकान मे पड़िता के साथ रहने लगे। जिसके बाद पीड़िता युवती ने पेट मे गर्भ धारण कर लिया सिपाही पति को ज़ब इस बात कि जानकारी हुई तो वह परिवार के दबाव मे गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा और युवती के साथ मारपीट करने लगा जिसकी शिकायत महिला ने स्थानीय पुलिस से की तो पुलिस ने दोनों पति पत्नी को समझा बुझा कर वापस भेज़ दिया लेकिन गर्भपात सम्भव नही हो सका और कुछ माह बाद महिला कि डिलेवरी हुई और बच्चा पैदा हुआ। बच्चा पैदा होने के कुछ दिन बाद पुनः परिवारिक दबाव मे सिपाही पति ने युवती के साथ मारपीट कर बच्चे को आपने पास रखकर महिला को घर से बाहर निकाल दिया वही पीड़ित महिला ने आज पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौपकर कानूनी कार्यवाही के साथ अपने बच्चे को पाने और पति के साथ रहने के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!