राज्य
Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- ठोस सबूत नहीं

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से शराब घोटाला कह रहे थे, हमारे उपर आरोप लगा रहे थे, आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए और सारे आरोप खारिज कर दिए. सत्य की जीत होती है. जज साहब का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया. भगवान ने हमारे साथ न्याय किया. मोदी जी और अमित शाह जी ने आजाद भारत सिटिंग सीएम को घर से घसीट कर घऱ से बाहर निकाला गया, पूरा फर्जी केस था. रोते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है. इन्होंने झूठा केस लगाया, कोर्ट ने कहा केजरीवाल कट्टर ईमानदार है. पीएम से कहना चाहता हूं सत्ता के लिए इस तरह से संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं कीजिए.



