राज्य

अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले का पंजाब चुनाव पर पड़ेगा असर? PPCC अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा दावा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को शराब घोटाले में बरी होने पर वह उन्हें बधाई देते हैं, लेकिन बड़ा सवाल बीजेपी से है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों को गंभीर अपराधों में लंबे समय तक जेल में रखा गया, इस मामले में भी उन्हें काफी समय तक हिरासत में रखा गया, तो फिर मामला कोर्ट में टिक क्यों नहीं पाया. बडिंग ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बरी होने का पंजाब के राजनीतिक माहौल पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यहां आम आदमी पार्टी की सरकार को अपने कार्यकाल और कामकाज को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देना ही होगा. उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति में असली मुद्दे राज्य से जुड़े हैं और उन्हीं पर जवाबदेही तय होगी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!