Azamgarh news :अपहरण व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मेहनगर अंतर्गत वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 19.10.2025 को अफजलपुर क्षेत्र से अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 322/25 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 17.02.2026 को उ0नि0 विनय कुमार मय हमराह का0 ऋषि कुमार व का0 मनोज कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र व पेंडिंग विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर बबूरा बाजार से अभियुक्त बंटी पुत्र रविंद्र राम निवासी कुददनपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष को समय करीब 11:25 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को मु0अ0सं0 322/25 धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ में नामजद अभियुक्त बताते हुए विधिक कार्यवाही की गई। जामा तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं
जनपद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है।



