आजमगढ़

Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
रौनापार थाना अंतर्गत देवरिया गांव निवासी सुखराम प्रजापति पुत्र सूर्यनाथ प्रजापति जो दिल्ली में एक प्राइवेट कम्पनी में कार्यरत हैं, दिनांक 19.09.2025 को बाजार में खरीदारी के दौरान एक अज्ञात महिला द्वारा फोन करने के बहाने उनका मोबाइल मांग लिया गया। आवेदक द्वारा मानवता के नाते मोबाइल दे दिया गया। महिला द्वारा कुछ समय तक फोन का उपयोग करने के बाद मोबाइल वापस कर दिया गया।
दिनांक 24.09.2025 को जब आवेदक ने अपने बैंक खाते की जांच की तो उनके खाते से कुल 90,000/- रुपये की अनधिकृत निकासी पाई गई। इस संबंध में आवेदक के भाई द्वारा थाना रौनापार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर साइबर टीम द्वारा शिकायत संख्या 2310925XXXXX दर्ज की गई।
शिकायत दर्ज होने के उपरांत साइबर टीम रौनापार/आजमगढ़ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों से पत्राचार/वार्ता कर फ्रॉडस्टर के SBI बैंक खाते में 60,000/- रुपये होल्ड कराए गए। तत्पश्चात विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय से धनराशि रिलीज संबंधी आदेश प्राप्त कर दिनांक 16.02.2026 को 60,000/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपना मोबाइल, ओटीपी, बैंक विवरण अथवा निजी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!