राज्य

कानपुर: लेंबोर्गिनी केस में आया नया मोड़! अदालत में शिवम मिश्रा की जगह मोहन का बताया ड्राइवर

कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे मामले में आज बुधवार (11 फरवरी) को कानपुर की अदालत में सुनवाई शुरू हुई. इस मामले में आरोपी बनाए गए शिवम मिश्रा की ओर से उनके अधिवक्ता ने अदालत में एक अर्जी दाखिल कर लैंबॉर्गिनी कार को रिलीज़ किए जाने की मांग की है. इस दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि वाहन लंबे समय से पुलिस अभिरक्षा में खड़ा है और कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे मालिक को सुपुर्द किया जाना चाहिए.

इस सुनवाई के दौरान अदालत में एक अहम मोड़ तब आया जब मोहन नाम के व्यक्ति को ड्राइवर के रूप में पेश किया गया. शिवम मिश्रा के वकील ने दावा किया कि हादसे के समय कार शिवम नहीं बल्कि मोहन चला रहे थे. बचाव पक्ष का कहना है कि पुलिस ने गलत तरीके से शिवम मिश्रा को चालक दर्शाते हुए अभियुक्त बना दिया, जबकि वास्तविक ड्राइवर कोई और था.

वहीं दूसरी ओर कानपुर पुलिस अपनी जांच रिपोर्ट पर कायम है. पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मिले साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि दुर्घटना के समय वाहन शिवम मिश्रा ही चला रहा था. पुलिस ने अदालत को बताया कि जांच अभी भी प्रक्रियाधीन है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

पिता का दावा- गाड़ी ड्राइवर चला रहा था

वहीं इसी बीच कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे को लेकर एक्सिडेंट के ठीक बाद का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में ड्राइविंग सीट पर एक ही व्यक्ति नजर आ रहा है, पिता ने दावा किया था कि गाड़ी ड्राइवर चला रहा था. पहले वीडियो आ चुका है, जहां शिवम गाड़ी से उतरता दिखा था.

दोषियों पर कार्रवाई होगी- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

कानपुर लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने साफ कहा था कि निष्पक्ष जांच होगी दोषियों पर कार्रवाई होगी.

देहरादून के तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग से मचा अफरा-तफरी, युवक की मौके पर मौत

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!