महाकुंभ प्रयागराज में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आज़मगढ़ रेलवे पुलिसकर्मी सम्मानित

आज़मगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद रेलवे सुरक्षा बल (पोस्ट) आज़मगढ़ के पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। महाकुंभ प्रयागराज मेले में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों ने पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया था। इसी समर्पण के चलते उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रेलवे थाना प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार राय के निर्देशन में एसआई संजय कुमार शुक्ला और एएसआई लोकनाथ गुप्ता समेत आधा दर्जन कांस्टेबलों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि “इन पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यों से विभाग की छवि को और मजबूत किया है। ऐसे कर्मठ व अनुशासित पुलिसकर्मी पूरे बल के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”
सम्मान प्राप्त करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को मौके पर मौजूद अधिकारियों और सहकर्मियों ने बधाई दी।



