ब्रेकिंग न्यूज़

एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली ने 78.66 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

“जनता की समस्याएँ ही मेरी प्राथमिकता” – एमएलसी जमाली

रिपोर्ट – आज़मगढ़
आजमगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधान परिषद सदस्य और पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने अपनी एमएलसी विकास निधि और पूर्वांचल विकास निधि से कुल 78.66 लाख रुपये की लागत से कराए गए सात निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

इन विकास कार्यों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाला, पटिया युक्त नाला और कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल जैसी परियोजनाएँ शामिल हैं। लोकार्पण के दौरान क्षेत्रीय जनता ने एमएलसी जमाली के प्रति आभार जताते हुए उन्हें “जनता का सच्चा हितैषी” बताया।

विधानसभा सगड़ी में विकास कार्य

  • अजमतगढ़ ब्लॉक (सगड़ी बाजार) : कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत

  • बखालिस बाजार : नाला निर्माण हेतु 7.81 लाख रुपये

  • हरैया ब्लॉक (सोनबुजुर्ग गांव) : सीसी रोड निर्माण पर 10 लाख रुपये

  • चांदपट्टी : पटिया युक्त नाली निर्माण हेतु 10 लाख रुपये

  • करमैनी गांव : सीसी रोड नव निर्माण, लागत 9.95 लाख रुपये

विधानसभा गोपालपुर (पूर्वांचल विकास निधि से)

  • रसूलपुर गांव : इंटरलॉकिंग कार्य पर 11.69 लाख रुपये

  • जगमलपुर गांव : इंटरलॉकिंग कार्य पर 9.86 लाख रुपये

  • जोल्हापुर : इंटरलॉकिंग कार्य, लागत 9.35 लाख रुपये

“जनता की समस्याएँ ही मेरी प्राथमिकता” – एमएलसी जमाली

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद सदस्य शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहा:

“आज़मगढ़ मेरा घर है और यहां की आवाम मेरी असली पूंजी। मैं जब विधायक था तब भी और आज एमएलसी रहते हुए भी जनता के लिए मेरे दरवाज़े 24 घंटे खुले हुए हैं। उनकी हर समस्या मेरी समस्या है। विकास कार्यों के लिए मैं अपनी निधि के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर अपना वेतन भी समर्पित करूंगा।”

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की हर समस्या को सदन के माध्यम से सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा और विकास की मुख्यधारा से जनता को जोड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!