2027 में कट सकता है विधायक अनिल त्रिपाठी का टिकट:संतकबीरनगर में निषाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने पर उठाए सवाल
संतकबीरनगर की मेंहदावल विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी का 2027 के चुनाव में टिकट कट सकता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व्यास मुनि निषाद की एक सोशल मीडिया पोस्ट से इसके संकेत मिले हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लिखा है कि 2027 में इस सीट पर विचार किया जाएगा। पोस्ट के बाद पार्टी में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने फेसबुक पर लिखी पोस्ट निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व्यास मुनि निषाद ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि संतकबीरनगर जिले की मेंहदावल विधानसभा सीट से विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर रहे हैं और उनकी अवहेलना कर रहे हैं। इसी वजह से 2027 के चुनाव में इस सीट पर विचार किया जाएगा। पोस्ट पर आ रहीं तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं प्रदेश अध्यक्ष की पोस्ट को लोग लगातार रिपोस्ट कर रहे हैं। इस पर कई तरह की टिप्पणियां भी आ रही हैं। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे और संतकबीरनगर के पूर्व सांसद के प्रतिनिधि रह चुके जयप्रकाश निषाद ने भी इस पोस्ट को अपनी फेसबुक वॉल पर साझा किया है। विधायक का पक्ष नहीं आया सामने पूरे मामले पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)