गाड़ी-साइड करने को लेकर विवाद, 2-भाइयों समेत 6 पर FIR:सिद्धार्थनगर में 3 लोगों से मारपीट का आरोप, जान से मारने की धमकी

Nov 20, 2026 - 08:13
0
गाड़ी-साइड करने को लेकर विवाद, 2-भाइयों समेत 6 पर FIR:सिद्धार्थनगर में 3 लोगों से मारपीट का आरोप, जान से मारने की धमकी
सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के पटखौली नानकार गांव में गाड़ी साइड करने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दो भाइयों ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर एक परिवार के सदस्यों से मारपीट की। घटना में कई लोगों को चोटें आईं। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप गांव निवासी अकबर मनीहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे गाड़ी साइड करने की बात पर अनवर मनीहार और आबिद मनीहार से विवाद हुआ। आरोप है कि दोनों ने चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अकबर, उनके भाई कासिम और पिता नूरूल मनीहार से गाली-गलौज की और मारपीट की। इसमें परिवार के लोगों को चोटें आईं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज अकबर की तहरीर पर इटवा पुलिस ने 19 नवंबर को अनवर मनीहार और आबिद मनीहार समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सोनदेव यादव को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User