गोरखपुर से दिल्ली-पुणे-मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें:छठ बाद ट्रेनों में भीड़ से मिलेगी राहत
गोरखपुर में छठ महापर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। इनमें छपरा-आनंद विहार टर्मिनल, गोरखपुर-दिल्ली, गोरखपुर-हडपसर (पुणे), गोरखपुर-वलसाड, छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, छपरा-आनंद विहार अनारक्षित और गोरखपुर-उधना के लिए ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन 20 से 26 नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों में होगा। इससे दिल्ली, मुंबई, पुणे और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। कुछ ट्रेनें एक फेरे के लिए चलाई जाएंगी, जबकि कुछ का संचालन दो फेरों में होगा। रेलवे ने इन ट्रेनों का समय और कोचों की संख्या भी जारी कर दी है। गोरखपुर से दिल्ली के लिए 21 को स्पेशल ट्रेन 05019 गोरखपुर-दिल्ली त्योहार स्पेशल 21 नवंबर को गोरखपुर से दोपहर 2:40 बजे रवाना होगी। यह खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 05020 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल 22 नवंबर को सुबह 11:10 बजे दिल्ली से चलेगी। यह गाजियाबाद, टूंडला, कानपुर, लखनऊ, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 6, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 7 और एसएलआरडी के 2 कोच समेत कुल 15 कोच होंगे। छपरा से आनंद विहार के लिए 21 को चलेगी ट्रेन 05013 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 21 नवंबर को छपरा से शाम 5 बजे रवाना होगी। यह सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला और कप्तानगंज होते हुए रात 10:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, लखनऊ, कानपुर और टूंडला होते हुए अगले दिन दोपहर 3:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05014 आनंद विहार-छपरा स्पेशल 22 नवंबर को शाम 6:45 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन दोपहर 12:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, तमकुही रोड, थावे और सीवान होते हुए शाम 6:40 बजे छपरा पहुंचेगी। इसमें कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। गोरखपुर से पुणे के लिए 21 को रवाना होगी ट्रेन 05011 गोरखपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल का संचालन 21 नवंबर को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह रात 9:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, उरई और झांसी होते हुए अगले दिन बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल और मनमाड पहुंचेगी। इसके बाद कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर के 4, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 14 और एसएलआरडी के 2 कोच समेत कुल 20 कोच होंगे। गोरखपुर से वलसाड के लिए 20 नवंबर को चलेगी ट्रेन 05061 गोरखपुर-वलसाड आरक्षित स्पेशल 20 नवंबर को दोपहर 2:35 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर, ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम और वडोदरा के रास्ते शाम 7:35 बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में 05062 वलसाड-गोरखपुर स्पेशल 21 नवंबर को रात 10:10 बजे वलसाड से चलेगी। यह सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, आगरा, कानपुर, ऐशबाग, बाराबंकी और गोंडा होते हुए तीसरे दिन सुबह 5:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसमें कुल 15 कोच लगाए जाएंगे। इनमें जनरेटर सह लगेज यान, सामान्य कुर्सीयान, वातानुकूलित कुर्सीयान, स्लीपर और एसी थर्ड के कोच शामिल हैं। छपरा से मुंबई के लिए 20 नवंबर को स्पेशल ट्रेन 05117 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरक्षित स्पेशल 20 नवंबर को रात 8 बजे छपरा से रवाना होगी। यह मशरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला और कप्तानगंज होते हुए अगले दिन रात 2:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, गोमती नगर, ऐशबाग, कानपुर और झांसी होते हुए तीसरे दिन दोपहर 12:10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 05118 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-थावे स्पेशल 22 नवंबर को दोपहर 2:40 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात 10:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से पिपराइच, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना और तमकुही रोड होते हुए तीसरे दिन रात 2:45 बजे थावे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 9, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 9 और एसएलआरडी के 2 कोच समेत कुल 20 कोच होंगे। छपरा से आनंद विहार के लिए दो फेरे लगाएगी अनारक्षित ट्रेन 05057 छपरा-आनंद विहार अनारक्षित स्पेशल 22 और 25 नवंबर को छपरा से रात 9 बजे रवाना होगी। यह सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला और कप्तानगंज होते हुए अगले दिन रात 2:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए शाम 4:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05058 आनंद विहार-छपरा अनारक्षित स्पेशल 23 और 26 नवंबर को रात 8:10 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, तमकुही रोड, थावे और सीवान होते हुए शाम 4:10 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18 और एसएलआरडी के 2 कोच समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। गोरखपुर से उधना के लिए 22 नवंबर को रवाना होगी ट्रेन 05017 गोरखपुर-उधना आरक्षित स्पेशल 22 नवंबर को सुबह 7:35 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर, ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल होते हुए आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम और वडोदरा के रास्ते अगले दिन सुबह 11:50 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में 05018 उधना-गोरखपुर स्पेशल 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे उधना से रवाना होगी। यह सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, आगरा, कानपुर, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती होते हुए रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इनमें सामान्य, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी सेकेंड श्रेणी के कोच शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)