तुगवां बैरियर में संदिग्ध वाहनों की जांच के निर्देश
बलरामपुर | बलरामपुर में धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने बलंगी-तुगवां अंतरराज्यीय बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अवैध धान परिवहन पर सतर्क रहने के निर्देश दिए। संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने और दूसरे राज्यों का धान जिले के उपार्जन केंद्रों तक न पहुंचने देने को कहा। इसके बाद कलेक्टर ने बलंगी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान की गुणवत्ता जांच में शासन के दिशा-निर्देशों का पालन कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम तुलसीदास मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ मो. निजामुद्दीन और तहसीलदार अश्वनी चन्द्रा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)