सपा सांसद बोले-कांग्रेस की 181 सीटों की मांग अव्यवाहारिक:कांग्रेस को जमीनी हकीकत समझनी चाहिए, चंद्रशेखर-ओवैसी का गठबंधन यूपी में नहीं चलेगा

Nov 19, 2026 - 13:26
0
सपा सांसद बोले-कांग्रेस की 181 सीटों की मांग अव्यवाहारिक:कांग्रेस को जमीनी हकीकत समझनी चाहिए, चंद्रशेखर-ओवैसी का गठबंधन यूपी में नहीं चलेगा
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा है। कांग्रेस ने सपा से 181 सीटों की मांग की है। कांग्रेस की इस मांग पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने इसे अव्यवहारिक बताया है। वहीं, आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के बीच गठबंधन को यूपी में जनता द्वारा नकारे जाने की बात कही। सपा के राज्यसभा सांसद ने सपा-कांग्रेस गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर कहाकि उनके अनुसार गठबंधन आज की आवश्यकता है और सपा व कांग्रेस दोनों को इसकी ज़रूरत है, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से उनका आग्रह है कि गठबंधन का दृष्टिकोण व्यावहारिक होना चाहिए और ज़मीनी हकीकत को समझा जाना चाहिए। यदि ज़मीनी हकीकत और विशुद्ध वैज्ञानिक तरीके से गठबंधन किया जाए, तो दोनों दलों के लिए हितकारी होगा और बेहतर परिणाम आएंगे। ​कांग्रेस द्वारा 181 सीटों की डिमांड पर उन्होंने कहा कि यह मांग किसी भी तरह से व्यावहारिक नहीं है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि "जिताऊ आदमी पर दांव लगाइए", इसलिए गठबंधन की शर्तें व्यावहारिक होनी चाहिए। ओवैसी, चंद्रशेखर गठजोड़ पर ​ओवैसी और चंद्रशेखर के संभावित गठजोड़ तथा दलित-मुस्लिम वोटों के समीकरण पर रामजीलाल सुमन ने कहा कि अब जनता नेताओं से ज़्यादा समझदार हो चुकी है, और यह कवायद बेवजह है। उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि बीजेपी को हराना है, और बीजेपी को हराने की ताकत सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी में है। सभी दलों को बीजेपी को हराने के लिए सपा की मदद करनी चाहिए; जो दल इस मिज़ाज के खिलाफ काम करेगा, जनता उसे खत्म कर देगी। ​उन्होंने कहाकि वोटों का बंटवारा दो ही जगह होगा—बीजेपी और सपा के बीच। यदि नेता इकट्ठे नहीं भी होंगे, तब भी सामाजिक शक्तियों का स्वतः ध्रुवीकरण हो जाएगा। उन्होंने इस गठबंधन को अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि जनता इसे पूरी तरह रिजेक्ट कर देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User