चेक बाउंस के मामलों में समझौते से मिलेगी राहत:21 नवंबर को विशेष लोक अदालत; 28 को निपटेंगे ट्रैफिक चालान

Nov 19, 2026 - 13:26
0
चेक बाउंस के मामलों में समझौते से मिलेगी राहत:21 नवंबर को विशेष लोक अदालत; 28 को निपटेंगे ट्रैफिक चालान
मेरठ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 21 नवंबर को मेरठ की सभी मजिस्ट्रेट अदालतों में चेक बाउंस से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत लगेगी। गुरुवार को इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को भी वाहन चालान से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें वाहन चालकों को अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराने का अवसर मिलेगा। इसमें एनआई एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) के तहत लंबित मामलों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा। आपसी समझौते से भी सुलझा सकते हैं मामले 21 नवंबर को आयोजित विशेष लोक अदालत में जिन पक्षकारों के चेक बाउंस से संबंधित मुकदमे चल रहे हैं और उनमें आपसी समझौते की संभावना है, वे संबंधित न्यायालय में पहुंचकर प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। दोनों पक्षों की सहमति से समझौता होने पर उसी दिन मुकदमे का निस्तारण किया जा सकेगा। 28 नवंबर को ट्रैफिक चालानों के मामले सुलझेंगे सोनिया वर्मा ने बताया कि 28 नवंबर को वाहनों के लंबित चालानों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके लिए वाहन चालक संबंधित न्यायालय में पहुंचकर अपने लंबित चालान के संबंध में संपर्क कर सकते हैं और निर्धारित जुर्माना अदा कर चालान का निस्तारण करा सकते हैं। 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का भी आयोजन प्रस्तावित है। इसमें चेक बाउंस, वाहन चालान समेत विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User