राममंदिर भवन निर्माण समिति की 3 दिवसीय बैठक आज से:अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे,निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Nov 19, 2026 - 13:26
0
राममंदिर भवन निर्माण समिति की 3 दिवसीय बैठक आज से:अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे,निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
राममंदिर भवन निर्माण समिति की 3 दिवसीय बैठक आज से शुरू हो गई है। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंच गए हैं। रामलला का दर्शन करने के बाद उन्होंने राम मंदिर परिसर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया है।इसके बाद वे कुछ ही देर में राम मंदिर परिसर में ही निर्माण संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राम मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा होगी। इसके पहले राम मंदिर बाह्य सुरक्षा दीवार (बाउंड्री) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण एजेंसी इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) के द्वारा निर्माणाधीन चार किमी बाउंड्री के सापेक्ष दो किमी बाउंड्री का निर्माण कार्य पूरा हो जाने की सूचना मिली है। इसके साथ ही प्रस्तावित दो दर्जन वाच टावरों का निर्माण कार्य भी चल रहा है। अब तक दो वाच टावरों का निर्माण पूरा कर लिया गया है अब तक दो वाच टावरों का निर्माण पूरा कर लिया गया है और शेष पर कार्य प्रगति पर है। बताया गया कि पूर्व में यहां दर्जनों की संख्या में लोहे के वाच टावर बनाए गए थे जो कि जंग लगने के कारण जर्जर हो चुके थे। इसके चलते राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा नये वाच टावरों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी। पुनः समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र के सुझाव पर सैम्पल रुप में एक आरसीसी वाच टावर का निर्माण किया गया। इस वाच टावर को समिति के सभी सदस्यों के अलावा ट्रस्टियों ने भी पसंद किया। इसके चलते सभी वाच टावर आरसीसी पैटर्न पर ही बनाए जा रहे हैं। ईआईएल के परियोजना प्रबंधक दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरसीसी वाच टावरों में सुरक्षा कर्मियों को सुविधा भी रहेगी। लोहे के वाच को बंदर भी नुकसान पहुंचाते थे। इसके अतिरिक्त गर्मियों ही नहीं जाड़े के मौसम में यह सुरक्षा कर्मियों के लिए बहुत असुविधा जनक था। जगद्गुरु माध्वाचार्य प्रवेश द्वार, प्रेक्षागृह, विश्राम गृह और राममंदिर ट्रस्ट के एकीकृत कार्यालय का निर्माण चल रहा दूसरी और जगद्गुरु माध्वाचार्य प्रवेश द्वार के अलावा प्रेक्षागृह, विश्राम गृह और राम मंदिर ट्रस्ट के एकीकृत कार्यालय का निर्माण चल रहा है। समीक्षा बैठक में इन सभी कार्यों के प्रगति की समीक्षा होगी। उधर निर्माण समिति की बैठक छह नवम्बर को पूर्व प्रस्तावित थी लेकिन दीपोत्सव के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। पुनः दूसरी निर्धारित तिथि पर कार्तिक परिक्रमा मेला चल रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय को 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा के दृष्टि से बंद रखा गया है। संग्रहालय के निदेशक डा संजीब कुमार सिंह ने बताया कि परिक्रमा के कारण यातायात प्रतिबंधित है। इस प्रतिबंध के चलते सभी कर्मचारियों का आवागमन बंद है। इस स्थिति में संग्रहालय को भी बंद रखना पड़ा है। फिलहाल शुक्रवार को संग्रहालय में निर्माण समिति की बैठक को ध्यान में रखकर जिलाधिकारी से मेला वाहन पास दिलाने के लिए आवेदन प्रेषित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User