सोना-चांदी में नवंबर के पहले हफ्ते में मामूली तेजी:सोना ₹1398 बढ़कर ₹1.41 लाख का हुआ; चांदी ₹1524 बढ़ी, ₹1.83 लाख प्रति किलो बिक रही
सोने-चांदी के दाम में नवंबर के पहले हफ्ते में मामूली तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,398 रुपए बढ़कर 1.41 लाख रुपए पर पहुंच गए हैं। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत भी इस हफ्ते सिर्फ 1,524 रुपए बढ़कर 1.83 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 अक्टूबर को सोना 1.40 लाख रुपए और चांदी 1.81 लाख रुपए पर थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ऑल टाइम हाई से 2 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2 लाख रुपए सस्ती हो गई है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 35 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)