धनतेरस से पहले सेंसेक्स 2009, निफ्टी 576 अंक उछला:साल की दूसरी सबसे बड़ी बढ़त; अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की हार समेत 4 वजह

Nov 05, 2026 - 16:42
0
धनतेरस से पहले सेंसेक्स 2009, निफ्टी 576 अंक उछला:साल की दूसरी सबसे बड़ी बढ़त; अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की हार समेत 4 वजह
धनतेरस से एक दिन पहले आज 5 नवंबर को सेंसेक्स 2009 अंक या 2.60% चढ़कर 79,310 पर बंद हुआ। इसे तेजी से निवेशकों की दौलत ₹8 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गई। निफ्टी में भी 576 अंक या 2.40% की तेजी रही, ये 24,537 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी ने 4 सितंबर के बाद पहली बार 24 हजार का आंकड़ा पार किया। ये इस साल की सेंसेक्स की दूसरी बड़ी बढ़त है। 8 अप्रैल को सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा था। यानी करीब सेंसेक्स में 7 महीने बाद इतनी बड़ी तेजी आई है। बाजार में तेजी की 4 वजह 1. अमेरिकी चुनाव में ट्रम्प की हार: मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी दोनों सदनों में हार गई। इससे ईरान जंग रुकने की उम्मीद बढ़ी है। जंग थमने पर कारोबार आसान होगा। इसलिए लोग बाजार में लौटे। नतीजों के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भी अच्छी तेजी रही। 2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: ईरान जंग जल्द खत्म होने की संभावना से ब्रेंट क्रूड टूटकर 94 डॉलर और अमेरिकी WTI क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने पर देश का आयात बिल घट सकता है, जो इकोनॉमी को मजबूती दे सकता है। 3. कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजे: सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों से सेंटिमेंट सुधरा है। रिलायंस, इंफोसिस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। सेंसेक्स के टॉप 30 में शामिल कंपनियों के शेयरों में बढ़त से ही सेंसेक्स बढ़ता है। गुरुवार को इनमें से ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में उछाल आया है। 4. डॉलर में कमजोरी की उम्मीद: जब भी डॉलर सस्ता होता है, तो विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों में जमकर पैसा लगाते हैं। इससे सेंसेक्स-निफ्टी तेजी से ऊपर चढ़ रहे हैं। शेयर बाजार 6 दिन में 8% चढ़ा शेयर बाजार में तेजी का आज लगातार छठवां दिन है। 28 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के दौरान सेंसेक्स 73,246 से उछलकर 79,310 के स्तर पर पहुंच गया है। यानी ये 8% चढ़ा है। एक्सपर्ट बोले- LTCG टैक्स में कटौती की उम्मीद से सुधरा माहौल जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के डॉ. वीके विजयकुमार का कहना है कि बेहतर नतीजों और सस्ते क्रूड ऑयल के साथ LTCG टैक्स में बदलाव की संभावना ने FIIs का नजरिया बदल दिया है। ग्लोबल ब्रोकरेज नोमुरा ने भी इसे विदेशी निवेशकों की वापसी की वजह माना। लार्जकैप शेयरों में तेजी आगे भी रह सकती है विदेशी निवेशकों की शुरुआती खरीदारी से बड़े शेयरों में उछाल है। विजयकुमार को उम्मीद है कि अभी बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के दिग्गज शेयरों में और तेजी दिख सकती है। उन्होंने कहा कि लार्जकैप शेयरों में अभी और शॉर्ट कवरिंग होनी बाकी है, इसलिए बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों की अगुवाई में बड़े शेयरों में आगे और रिकवरी की उम्मीद है। हालांकि विजयकुमार ने चेतावनी भी दी है कि जैसे ही बाजार ऊपर जाएगा, घरेलू निवेशक मुनाफावसूली के लिए शेयर बेच सकते हैं। इससे ऊपरी स्तरों पर बिकवाली आ सकती है। बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का शेयर 12% ऊपर लिस्ट बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के शेयर आज एक्सचेंज पर लिस्ट हुए। कंपनी का शेयर अपने ₹82 के IPO इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 12% प्रीमियम के साथ NSE पर ₹92.02 और BSE पर ₹91 पर लिस्ट हुआ। इस लिस्टिंग के बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग ₹578.11 करोड़ तक पहुंच गई है। कल भी बाजार में बढ़त रही थी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User