शराब बेचने के अड्डे को लेकर दो पक्ष भिड़े:ललितपुर में पथराव, 10 से ज्यादा घायल, एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया
ललितपुर मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मेलवारा गांव के मऊमाफी और बम्होरी नांगल मोहल्लों में बुधवार सुबह 7 बजे शराब बेचने के अड्डे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हुए। एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस मौके पर तैनात रही। कोतवाली सदर के तहत आने वाले मेलवारा कला गांव के इन मोहल्लों में कबूतरा समुदाय के लोग रहते हैं। खबर के मुताबिक, दोनों पक्ष कच्ची शराब बनाते और बेचते हैं। केलगुंवा चौराहे पर टेल्को बड़ी नहर के पास अनिल कबूतरा पक्ष के लोग शराब बेचते थे। दूसरे पक्ष के लोग भी वहां शराब बेचने लगे, जिसके बाद विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया और पथराव हुआ। बम्होरी नांगल पक्ष के अनिल पुत्र बालकदास (35), अजय पुत्र वीर सिंह (26), वीर सिंह पुत्र देशपत, सुदीप पुत्र चंदन (24) और अंगूरी पत्नी स्वर्गीय बाबू (40) समेत अन्य लोग घायल हुए। मऊमाफी पक्ष के अजय पुत्र नरेश (40), सुनील पुत्र बलु (32), सोनू पुत्र दर्शन समेत अन्य लोग घायल हुए। मऊ माफी के सुनील ने बताया कि उनका पक्ष 30 साल से शहर के चोकाबाग में टेल्को के पास शराब बेच रहा है। उनके मुताबिक, बम्होरी नांगल के लोग चार दिन से उसी अड्डे पर शराब बेच रहे थे। सुनील ने कहा कि अड्डा पहले से तय था, इसलिए दूसरे पक्ष को वहां शराब बेचने से मना किया गया। मंगलवार शाम 5 बजे दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी। उसमें तय हुआ था कि टेल्को अड्डे पर कोई नया व्यक्ति शराब नहीं बेचेगा। लेकिन 20 से अधिक लोगों ने हमला कर दी आज सुबह बम्होरी नांगल के कबूतरा जाति के 20 से अधिक लोगों ने उनके मोहल्ले में आकर हमला कर दी, बंदूक से कई राउंड फायर किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है । कार्रवाई की जा रही है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)