गोरखपुर में टेबलेट वितरण प्रोग्राम को लेकर रुट डायवर्जन:कई जगहों पर प्रतिबंधित रहेंगी गाड़ियां, कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को छूट

Nov 20, 2026 - 00:24
0
गोरखपुर में टेबलेट वितरण प्रोग्राम को लेकर रुट डायवर्जन:कई जगहों पर प्रतिबंधित रहेंगी गाड़ियां, कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को छूट
गोरखपुर में नौकाविहार स्थित चंपा देवी पार्क में शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत कई रास्तों पर सामान्य गाड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी जाएगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, महुआतर से इंडस्ट्रियल एस्टेट के लिए खुलने वाली नो-एंट्री सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक और महेवा मंडी के लिए खुलने वाली नो-एंट्री दोपहर 12 से 2 बजे तक बंद रहेगी। दोनों नो-एंट्री रात 11 बजे खुलेंगी। पैडलेगंज चौराहे से नौकायन की तरफ जाने वाले सामान्य वाहन तारा मंडल बाईपास तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। इसी तरह नौकायन तिराहे से पैडलेगंज की ओर जाने वाले वाहन तारामंडल और थाना रामगढ़ताल तिराहा (पुराना हनुमान मंदिर) होकर निकलेंगे। थाना रामगढ़ताल तिराहे (पुराना हनुमान मंदिर) से नौकायन तिराहे की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों को भी प्रतिबंधित किया गया है। ये वाहन तारामंडल देवरिया बाई पास मोड़ तिराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल चंपा देवी पार्क जाने वाले वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User