शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग:जालौन में 50 हजार रुपए नकद, गेहूं, चना और घरेलू सामान जलकर राख
जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में मंगलवार की रात 12 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा मकान आग के गोले में तब्दील हो गया। मकान से उठती आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना जालौन के जिला मुख्यालय उरई से करीब 52 किलो मीटर दूर बड़ागांव की है। वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट जानकारी के अनुसार, गांव निवासी परी किन्नर के कच्चे मकान में बुधवार सुबह को संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रखा सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका। आग की चपेट में आकर करीब 50 हजार रुपये की नकदी, कपड़े, घरेलू सामान, तीन कुंतल गेहूं और 50 किलो चना पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू मकान में आग लगी देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक मकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कदौरा थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि दमकल की गाड़ियों द्वारा आग बुझाई गई है। अग्निकांड में गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)