भाजपा की काशी क्षेत्र की महिला मोर्चा टीम घोषित:पूर्व जिलाध्यक्षों को क्षेत्रीय टीम में जगह, नए चेहरे पर भी भरोसा

Nov 19, 2026 - 13:26
0
भाजपा की काशी क्षेत्र की महिला मोर्चा टीम घोषित:पूर्व जिलाध्यक्षों को क्षेत्रीय टीम में जगह, नए चेहरे पर भी भरोसा
चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार में जुटी भाजपा ने काशी क्षेत्र में महिला मोर्चा की टीम घोषित कर दी है। 10 क्षेत्र उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री , 10 क्षेत्रमंत्री, 14 क्षेत्रीय सदस्य समेत 47 सदस्यीय टीम बनाई गई। इसमें वाराणसी के अलावा प्रयागराज, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर और भदोही में महिला मोर्चा में सक्रिय पदाधिकारियों को जगह दी गई है। महिला मोर्चा की काशी क्षेत्र अध्यक्ष सुनीता सिंह ने 10 क्षेत्र उपाध्यक्ष में प्रियंका दूबे 'पिहू, अर्चना शुक्ला, सुषमा जायसवाल, वन्दना सिंह, रूद्रा पाण्डेय, विनीता सिंह, दीपिका पटेल, प्रतिभा सिंह सुनीता मिश्रा और गीता सिंह को शामिल किया है। रागिनी सिंह, सोभा द्विवेदी, प्रमिला त्रिपाठी ‘गुड़िया’, शिखा रस्तोगी, स्नेहा श्रीवास्तव, ऋचा सिंह, यशा मौर्या, मीरा सिंह पूजा, ममता राय और आरती सिंह को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। तीन क्षेत्रीय महामंत्री, माधवी सिंह कोषाध्यक्ष आभा सिंह पटेल, पूजा पाण्डेय और गीता कुमारी को क्षेत्र महामंत्री बनाया गया है। अमेठी की माधवी सिंह को क्षेत्र कोषाध्यक्ष बनाया गया है। क्षेत्र सह-कोषाध्यक्ष के तौर पर रचना अग्रवाल, श्रीमती दिव्या जायसवाल को क्षेत्र कार्यालय मंत्री, सुश्री तनुप्रिया श्रीवास्तव को क्षेत्र मीडिया संयोजक और रागिनी मिश्रा को क्षेत्र मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। प्रज्ञा पाण्डेय 'अमित' को क्षेत्र सोशल मीडिया संयोजक और ममता जायसवाल को क्षेत्र सोशल सह-मीडिया संयोजक के तौर पर क्षेत्रीय टीम में जिम्मेदारी दी गई है। कविता यादव को क्षेत्र आईटी संयोजक और सुनीता बरनवाल को सह-संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में सक्रिय 33 महिला नेताओं को क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इनको बनाया गया क्षेत्रीय सदस्य आभा सिंह, निर्मला सिंह, आरती सेठ, सुषमा मौर्या, विजयलक्ष्मी सिंह चन्देल, मनोरमा तिवारी, शिखा अग्रवाल, मीना तिवारी, अनीता सिंह, मंजू सिंह परिहार, वीना सिंह पटेल, विजयश्री मौर्य, अलका सक्सेना, मंजू सिंह, अनामिका सिंह को सदस्य बनाया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह ने गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर परिचय सत्र बुलाया और सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User