निकाह की रस्म में कहासुनी के बाद मारपीट:बुलंदशहर में बारातियों ने फेंकी कुर्सियां, गाजियाबाद से आई थी बारात

Nov 20, 2026 - 10:08
0
निकाह की रस्म में कहासुनी के बाद मारपीट:बुलंदशहर में बारातियों ने फेंकी कुर्सियां, गाजियाबाद से आई थी बारात
बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब निकाह की रस्म के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते बाराती और समारोह में मौजूद लोग आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे व कुर्सियां चलीं। इस हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है। शादी समारोह के लिए गाजियाबाद से बारात मिर्जापुर गांव पहुंची थी। समारोह में रस्में चल रही थीं और मेहमानों के खान-पान व बैठने की व्यवस्था की जा रही थी। इसी दौरान निकाह की रस्म के बीच किसी बात को लेकर पक्षों में मामूली कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में यह बहस सामान्य लग रही थी, लेकिन कुछ ही पलों में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग आपे से बाहर हो गए। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए और गुस्से में आकर आयोजन स्थल पर रखी कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी जाने लगीं। अचानक हुई इस मारपीट से समारोह में मौजूद महिलाओं, बच्चों और अन्य मेहमानों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। ​इस पूरी घटना का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में समारोह स्थल पर हो रही धक्का-मुक्की और मारपीट के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की ​सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शादी समारोह के दौरान मारपीट की घटना संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User